Panchang 10 January 2024 : जानिए 10 जनवरी का राहु काल, शुभ मुहूर्त, तिथि और नक्षत्र
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 10 January Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:15, काशी-प्रात: 06:45, कानपुर-प्रात: 06:58, पटना-प्रात: 06:37, देहरादून-प्रात: 07:15, गोरखपुर-प्रात: 06:46, लखनऊ-प्रात: 06:56 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:41, काशी-सायं 05:25, कानपुर-सायं 05:33 पटना-सायं 05:16, देहरादून-सायं 05:34, गोरखपुर-सायं 05:20, लखनऊ-सायं 05:30 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.11, काशी-प्रात: 05.37, कानपुर-प्रात: 05.51, पटना-प्रात: 05.39, देहरादून-प्रात: 06:13, गोरखपुर-प्रात: 05.39, लखनऊ-प्रात: 05.50 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 04.19, काशी-अप. 04:04, कानपुर-अप. 04:12, पटना-अप. 03:55, देहरादून-अप. 04:10, गोरखपुर-अप. 03:59, लखनऊ-अप. 04:09 बजे।
राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय पौष 20, शक् संवत् 1945। पौष कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (धनु) पौष मास की 27, प्रविष्टें। जमादि-उस्सानी 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रात्रि 20:11 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि शुरु।
मूल नक्षत्र रात्रि 19:40 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरु। ध्रुव योग रात्रि 21:17 बजे तक, व्याघात योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा।
भद्रा समाप्त प्रात: 09:18 बजे तक (पाताल), यमघण्ट योग सूर्योदय से रात्रि 19:40 बजे तक।
मेष : कुछ नई सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से खुश रहेंगे।
कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे।
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मकता से ग्रसित होगा।
तुला : दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृश्चिक : मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।
धनु : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कायार्ें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।
कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।
| Tweet![]() |