Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहेगा बुधवार, 25 अक्टूबर, 2023 का राशिफल, मेष राशि वाले ज्यादा सतर्क रहें

Last Updated 25 Oct 2023 07:59:44 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 25 October In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


दैनिक राशिफल

मेष: प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। घर में ही रहते-रहते परेशानी महसूस करेंगे। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक संबंधों को दुश्मनी जैसा न बनने दें।

बृषभ: नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

मिथुन: परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

कर्क: पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिन्तित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।

सिंह: अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिन्तित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन दुविधा में होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या: कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। एक जैसी दिनचर्या से मन उब जाएगा।

तुला: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता है।

वृश्चिक:  योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन में उत्साहीनता ठीक नहीं है अत: मन को रचनात्मक गति दें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।

धनु: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।

मकर: कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। दूसरो की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।

कुंभ: आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन मे नीरसता व चिन्ता का वाश होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।

मीन: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment