Aaj Ka Rashifal 23 Oct : जानिए आज राम नवमी के दिन क्या कहती है आपकी राशि

Last Updated 23 Oct 2023 06:42:07 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 23 October In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 23 Oct

मेष राशि : राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार वाले आप से कुछ जरुरी बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक विषयों में स्पष्टता आएगी।

बृषभः आप अपनी भावनाओं पर आज पूरी तरह से अंकुश लगाएं, नहीं तो आप अपने धन का काफी नुकसान कर सकते हैं। दिन शुभ रहेगा।

मिथुनः  आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। निजी विषयों में आप पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने की कोशिश करेंगे।   

कर्कः  आज आपका भाग्य अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। धार्मिक कार् में आज आप मन लगाएंगे। 

सिंहः परिवार के सदस्यों को आज आपसे खुशी मिलेगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे।

कन्याः किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से आपका मन आज बहुत खुश रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

तुलाः  धैर्य के साथ आप अपने कामों में आज पूरी तरह से आगे बढ़ेंगे।  मेहमानों के आने की संभावनाए है। आप अपनी मनपसंद कोई वस्तु खरीद सकते हैं।

वृश्चिकः  आप आज सहनशीलता से अपने कार्य में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

धनुः  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  सभी कार्य पूरे होंगे और दिन अच्छा बीतेगा। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता सता सकती है।

मकरः आपके मान -सम्मान में वृद्धि होगी और कार्य पूरे होंगे। व्यक्तिगत मामले हल होंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं को आप ठीक कर लेंगे।    

कुंभः  लेनदेन के मामले में आज आप पूरी तरह से सावधानी बरतें। आपको अपने साथियों पर भरोसा बनाए रखना होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

मीनः व्यवसाय से जुड़े मामलों को गति मिलेगी। आपका मन किसी बड़े नुकसान के कारण परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में मन लगाना होगा।
   

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment