Aaj Ka Rashifal 22 Oct : इन राशियों पर मां दुर्गा बरसाएंगी धन, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 22 Oct 2023 06:39:49 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 22 October In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifa

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप आज शिव भगवान की पूजा - पाठ में मन लगाएंगे।

बृषभः आज आपके लिए कोई अच्छी खबर आएगी, मन खुश रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे और धन का प्राप्ति होगी। दिन शुभ है।

मिथुनः इस राशि के छात्रों को आज कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, थोड़ा सतर्क रहें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, काम में मन लगेगा।

कर्कः आज इस राशइ के लोग अपने मन को नियंत्रित रखें। मन को विचलित बिल्कुल भी न होने दे। माता रानी आपकी सभी परेशानियां जल्दी दूर हो सकती हैं।

सिंहः आज आप अपने परिवार में धन बहुत ही अधिक सोच समझ कर खर्च करें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा भारी है, मेहनत करनी होगी।  

कन्याः परिवार के साथ आज ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, परिवार में खुशी के पल होंगे जो आज साथ में बिताएंगे। धन का लाभ होगा।

तुलाः संतान की ओर से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है

वृश्चिकः आज व्यापारी लोगों का कोई नया काम खुल सकता है, जिसमें आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें

धनुः आपके सारे पल आज बहुत अधिक सुखद रहेंगे, जिससे आपके मन को बहुत शांति मिलेगी। संतान की ओर से भी आपका मन भी काफी प्रसन्न रहेगा।

मकरः आप अपने जीवन साथी के साथ आज कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है।  

कुंभः आपको अपने बड़ों की बात सुननी होगी और समझनी होगी, नहीं तो वो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।  

मीनः आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। अपने घर में आज आप पूजा - पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं।  

_SHOW_MID_AD__

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment