Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा सौभाग्यशाली दिन

Last Updated 18 Oct 2023 07:05:09 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 18 October In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


आज का राशिफल

मेष : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से प्रसन्न होंगे। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।

बृषभ : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच आपस में प्यार बिखेरें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।    

मिथुन : कोई नई योजना उत्साहित करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक कार्योंं का बोझ आपकी अकेली जान पर पड़ सकता है। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।           

कर्क : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां होंगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।                       

सिंह : अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। राजनीतिज्ञों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।                    

कन्या : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे।

तुला : कुछ नई प्रबल इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। घरेलू कार्योंं में व्यस्तता बढ़ेगी। अपनी दिनचर्या को सुथार स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।          

धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।        

मकर : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है।            

कुंभ : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से चिंतित होंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे।        

मीन : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी  व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment