Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार,7 सितम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 07 Sep 2023 09:39:40 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार,7 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:01, काशी-प्रात: 05:40, कानपुर-प्रात: 05:50, पटना-प्रात: 05:31, देहरादून-प्रात: 05:57, गोरखपुर-प्रात: 05:38, लखनऊ-प्रात: 05:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:36, काशी-सायं 06:11, कानपुर-सायं 06:22, पटना-सायं 06:02, देहरादून-सायं 06:33, गोरखपुर-सायं 06:10, लखनऊ-सायं 06:20 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.43, काशी-रात्रि 11.29, कानपुर-रात्रि 11.37, पटना-रात्रि 11.19, देहरादून-रात्रि 11:35, गोरखपुर-रात्रि 11.23, लखनऊ-रात्रि 11.33 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 01.32, काशी-अप. 12:58, कानपुर-अप. 01:13, पटना-अप. 12:50, देहरादून-अप. 01:33, गोरखपुर-अप. 01:01, लखनऊ-अप. 01:11 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 16, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 22, प्रविष्टें। सफर 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी सायं 16:14 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि शुरु। रोहिणी नक्षत्र प्रात: 10:25 बजे तक, तदन्तर मृभगशिरा नक्षत्र शुरु। वज्र योग रात्रि 22:02 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग शुरु। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 23:13 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। श्री कृष्णजन्माष्टमी (वैष्णवों का), श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मन्वीदि8, मंत्रादि अष्टमी, श्री संत ज्ञानेर जयन्ती, गोकुलाष्टमी, नन्दोत्सव, दशाफल व्रत।

मेष : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

बृषभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता मिलने के आसार हैं।

कर्क : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।

सिंह : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।

कन्या : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

तुला : व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ेंगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।

वृश्चिक : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।

धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

मकर : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।

मीन : उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंतण्रकर अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment