Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार,8 सितम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 08 Sep 2023 09:04:41 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार,8 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:02, काशी-प्रात: 05:41, कानपुर-प्रात: 05:51, पटना-प्रात: 05:32, देहरादून-प्रात: 05:58, गोरखपुर-प्रात: 05:38, लखनऊ-प्रात: 05:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:35, काशी-सायं 18:10, कानपुर-सायं 18:21, पटना-सायं 18:01, देहरादून-सायं 18:32, गोरखपुर-सायं 18:09, लखनऊ-सायं 18:19 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:36, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 00:21, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:29, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 00:11, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:27, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:15, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 00:25 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अपराह्न 14:29, काशी-अपराह्न13:55, कानपुर-अपराह्न 14:09, पटना-अपराह्न 13:47, देहरादून-अपराह्न 14:30, गोरखपुर-अपराह्न 13:58, लखनऊ-अपराह्न 14:08 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय भाद्रपद 17, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण नवमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 23, प्रविष्टें। सफर 21, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी (09) सायं 17:31 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 12:10 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्धि योग रात्रि 22:07 बजे तक, तदन्तर व्यतिपात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। गोगा नवमी।

मेष: नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजगार एवं पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।

बृषभ: कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा।  निराशा को त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।

मिथुन: संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना  करना ठीक नहीं है। अत्यधिक कायरे की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।

कर्क: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों आपकी अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा।

सिंह: किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

कन्या:  किसी नए कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।

तुला:  जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक: दूसरों की प्रगति से मन में  ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा।

धनु:  कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।

मकर:अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।

कुंभ: कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाएं,  अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

मीन:  अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।  किसी नए रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment