Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 9 सितम्बर, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 9 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:02, काशी-प्रात: 05:41, कानपुर-प्रात: 05:51, पटना-प्रात: 05:32, देहरादून-प्रात: 05:58, गोरखपुर-प्रात: 05:39, लखनऊ-प्रात: 05:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:33, काशी-सायं 06:09, कानपुर-सायं 06:20, पटना-सायं 06:00, देहरादून-सायं 06:31, गोरखपुर-सायं 06:08, लखनऊ-सायं 06:18 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.31, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01.16, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.24, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.06, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:22, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.10, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.20 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03.20, काशी-अप. 02:47, कानपुर-अप. 03:01, पटना-अप. 02:39, देहरादून-अप. 03:22, गोरखपुर-अप. 02:49, लखनऊ-अप. 02:59 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे।
राष्ट्रीय भाद्रपद 18, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण दशमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 24, प्रविष्टें। सफर 22, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी रात्रि 19:19 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। आद्र्रा नक्षत्र अप. 14:26 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र शुरु। व्यातिपात योग रात्रि 22:25 बजे तक, तदन्तर वरियान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 06:25 बजे से रात्रि 19:19 बजे तक।
दैनिक राशिफल
मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे।
बृषभ : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।
कर्क : राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियों के आसार रहेंगे। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें।
सिंह : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयों से मन दुखी होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
वृश्चिक : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित रखते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाये रखने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार होगा।
मकर : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन : नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।
| Tweet![]() |