Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 6 सितम्बर, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 6 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:01, काशी-प्रात: 05:40, कानपुर-प्रात: 05:50, पटना-प्रात: 05:31, देहरादून-प्रात: 05:57, गोरखपुर-प्रात: 05:38, लखनऊ-प्रात: 05:47 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:37, काशी-सायं 06:12, कानपुर-सायं 06:23, पटना-सायं 06:03, देहरादून-सायं 06:35, गोरखपुर-सायं 06:11, लखनऊ-सायं 06:21 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10.55, काशी-रात्रि 10.40, कानपुर-रात्रि 10.48, पटना-रात्रि 10.30, देहरादून-रात्रि 10:47, गोरखपुर-रात्रि 10.35, लखनऊ-रात्रि 10.45 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12.31, काशी-पूर्वा. 11:59, कानपुर-अप. 12:13, पटना-पूर्वा. 11:50, देहरादून-अप. 12:32, गोरखपुर-अप. 12:01, लखनऊ-अप. 12:11 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।
राष्ट्रीय भाद्रपद 15, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण सप्तमी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 21, प्रविष्टें। सफर 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी अप. 15:37 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। कृत्तिका नक्षत्र प्रात: 09:20 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र शुरु। हषर्ण योग रात्रि 22:26 बजे तक, तदन्तर वज्र योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में संचरण करेगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मातरे का (रोहिणी नक्षत्र युता श्री कृष्ण जयन्ती योग), श्री शितलाष्टमी व्रत।
दैनिक राशिफल
मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजगार में लाभ होगा। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिंतित करेंगी।
बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक अपेक्षाओं के कारण सगे-संबंधियों के बीच मन परेशान होगा।
मिथुन : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। अत्याधिक कायार्ें की ब्यस्तता से मन परेशान होगा।
कर्क : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की जरूरत है। परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से स्नेह मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाई का अभास होगा।
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्योंं के हल होने के आसार बनेंगे।
तुला : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक है।
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईर्ष्या एवं हीनता पैदा न होने दें।
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न पालें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता व सुंदर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। अच्छे व्यवहार से समाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ होगा।
मीन : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मकता को न पालें। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
| Tweet![]() |