Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 5 सितम्बर, 2023 का राशिफल
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 5 सितम्बर, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:00, काशी-प्रात: 05:39, कानपुर-प्रात: 05:49, पटना-प्रात: 05:31, देहरादून-प्रात: 05:56, गोरखपुर-प्रात: 05:37, लखनऊ-प्रात: 05:47 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:38, काशी-सायं 06:13, कानपुर-सायं 06:24, पटना-सायं 06:05, देहरादून-सायं 06:36, गोरखपुर-सायं 06:12, लखनऊ-सायं 06:22 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10.12, काशी-रात्रि 09.55, कानपुर-रात्रि 10.04, पटना-रात्रि 09.46, देहरादून-रात्रि 10:05, गोरखपुर-रात्रि 09.51, लखनऊ-रात्रि 10.01 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11.28, काशी-प्रात: 10:57, कानपुर-पूर्वा. 11:10, पटना-प्रात: 10:48, देहरादून-पूर्वा. 11:28, गोरखपुर-पूर्वा. 10:58, लखनऊ-पूर्वा. 11:08 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 14, शक् संवत् 1945। भाद्रपद कृष्ण षष्ठी, संवत् 2080, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 20, प्रविष्टें। सफर 18, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी अप. 15:47 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। भरणी नक्षत्र प्रात: 09:00 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र शुरु। व्याघात योग रात्रि 23:24 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग शुरु। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर अप. 15:01 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। हलषष्ठी व्रत, कपिला षष्ठी व्रत, चम्पा षष्ठी, सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन जयन्ती (शिक्षक दिवस)।
दैनिक राशिफल
मेष : समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। कुछ कठिनाइयों से नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। घरेलू समस्याएं थोड़ा चिंतित कर सकती हैं।
बृषभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।
मिथुन : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। सगे-संबंधिों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अत्याधिक कायरें की ब्यस्तता से मन परेशान होगा।
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा।
सिंह : कार्यक्षेत्र में परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के पर ध्यान दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है।
कन्या : आवेश में किये कार्य से हानि संभव। काफी सारे अवरोधित कायरें को हल करेंगे। किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें।
धनु : कुछ नई जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
मकर : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।
मीन : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति कटुता न आने दें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मकता को न पालें। किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।
| Tweet![]() |