Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 10 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 10 Aug 2023 08:45:12 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 10 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


बुधवार, 9 अगस्त, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:47, काशी-प्रात: 05:29, कानपुर-प्रात: 05:38, पटना-प्रात: 05:20, देहरादून-प्रात: 05:41, गोरखपुर-प्रात: 05:25, लखनऊ-प्रात: 05:35 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:05, काशी-सायं 06:37, कानपुर-सायं 06:49, पटना-सायं 06:29, देहरादून-रात्रि 07:04, गोरखपुर-सायं 06:38, लखनऊ-सायं 06:48 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.59, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00.44, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.52, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00.35, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:51, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.39, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.49 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 02.40, काशी-अप. 02:07, कानपुर-अप. 02:21, पटना-अप. 01:59, देहरादून-अप. 02:41, गोरखपुर-अप. 02:09, लखनऊ-अप. 02:19 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 19, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) दशमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 25, प्रविष्टें। मोहर्रम् 22, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। दशमी अर्धरात्रियोत्तर 05:07 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:01 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र शुरु। ध्रुव योग अप. 15:10 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा अप. 16:40 से अर्धरात्रियोत्तर 05:07 तक।

दैनिक राशिफल

मेष : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक वातावरण में कटुता जैसी स्थिति पैदा न होने दें।               
बृषभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये निर्णय से हानि की आशंका है। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। घर में खुशहाली रहेगी।                 
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।                
कर्क : शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।          
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार की समस्याओं से चिंतित होंगे।          
कन्या : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।  कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।       
धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना ठीक नहीं है तथा बिजा वजह दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।           
मकर : समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कायों में लापरवाही न करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।         
कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।             
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का  भी योग है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment