Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 11 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 11 Aug 2023 09:01:13 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार, 11 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:47, काशी-प्रात: 05:29, कानपुर-प्रात: 05:38, पटना-प्रात: 05:20, देहरादून-प्रात: 05:42, गोरखपुर-प्रात: 05:26 लखनऊ-प्रात: 05:35 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:04, काशी-सायं 06:361, कानपुर-सायं 06:49, पटना-सायं 06:28, देहरादून-रात्रि 07:03, गोरखपुर-सायं 06:37, लखनऊ-रात्रि 06:47 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.48, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01.34, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.42, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.24, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:40, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.28, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.38 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03.38, काशी-अप. 03:05, कानपुर-अप. 03:19, पटना-अप. 02:57, देहरादून-अप. 03:40, गोरखपुर-अप. 03:07, लखनऊ-अप. 03:18 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 20, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) एकादशी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 26, प्रविष्टें। मोहर्रम् 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। एकादशी अर्धरात्रियोत्तर 05:32 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि ही उदित रहेगी। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:32 बजे से, व्याघात योग अप. 15:06 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग शुरु। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर अप. 16:59 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। श्रीगुरु हरिकिशन जयन्ती।

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

बृषभ : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। संबंधियों के साथ मधुरता कायम रखें।

मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। पारिवारिक वातावरण में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।

कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता प्राप्त होगी। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार में समस्याओं से मन चिंतित होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता बढ़ेगी।

कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  कुछ महत्वपूर्ण आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।

तुला : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कायार्ें के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पाले। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना करना भी ठीक नहीं है। सहकर्मी के व्यवहार से कष्ट संभव।

मकर : अपनी गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियोें पर केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।

कुंभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्र में कोई भी निर्णय विवेक से लें।

मीन : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। आवेश में कोई निर्णय न लें।

 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment