Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 12 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 12 Aug 2023 06:44:29 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 12 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:48, काशी-प्रात: 05:29, कानपुर-प्रात: 05:39, पटना-प्रात: 05:21, देहरादून-प्रात: 05:42, गोरखपुर-प्रात: 05:26, लखनऊ-प्रात: 05:36 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:03, काशी-सायं 06:35, कानपुर-सायं 06:48, पटना-सायं 06:27, देहरादून-रात्रि 07:02, गोरखपुर-सायं 06:36, लखनऊ-सायं 06:46 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.41, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02.26, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.34, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02.17, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:32, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.21, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02.31 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 04.33, काशी-अप. 03:59, कानपुर-अप. 04:14, पटना-अप. 03:51, देहरादून-अप. 04:35, गोरखपुर-अप. 04:02, लखनऊ-अप. 04:12 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 21, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) एकादशी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 27, प्रविष्टें। मोहर्रम् 24, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। एकादशी प्रात: 06:32 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि शुरु। मृगशिरा नक्षत्र प्रात: 06:03 बजे तक, तदन्तर आद्र्र नक्षत्र शुरु। हषर्ण योग अप. 15:22 बजे तक, तदन्तर वज्र योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में संचरण करेगा। कमला एकादशी व्रत सबका।

दैनिक राशिफल

मेष : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में कुछ नये आयाम उत्साहित करेंगे।        
बृषभ : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें, अन्यथा छविश्व कुप्रभावित हो सकती है। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।
मिथुन : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न पालें। नौकरी में वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।  आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव।  
कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।       
सिंह : नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।  
कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक समय का इंतजार करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।       
तुला : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार में समस्याएं रहेंगी।      
वृश्चिक : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आवेशवश निर्णय हानिकारक हो सकता है। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान में जीने का प्रयास करें।    
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह किसी की आलोचना भी न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घरेलू वातावरण में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।
मकर : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलगी।  पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।    
कुंभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।      
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment