जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 से 19 अगस्त, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 13 Aug 2023 09:34:21 AM IST

ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (13 से 19 अगस्त, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


साप्ताहिक राशिफल

साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

आज का दिन और पंचांग   

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:49, काशी-प्रात: 05:30, कानपुर-प्रात: 05:39, पटना-प्रात: 05:21, देहरादून-प्रात: 05:43, गोरखपुर-प्रात: 05:27 लखनऊ-प्रात: 05:36 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:02, काशी-सायं 06:35, कानपुर-सायं 06:47, पटना-सायं 06:26, देहरादून-रात्रि 07:01, गोरखपुर-सायं 06:35, लखनऊ-सायं 06:45 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:37, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:21, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.30, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:12, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:28, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:16, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03.26। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:22, काशी-अप. 04:49, कानपुर-सायं 05:03, पटना-अप. 04:41, देहरादून-सायं 05:24, गोरखपुर-अप. 04:52, लखनऊ-सायं 05:02 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।

राष्ट्रीय श्रावण 22, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) द्वादशी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 28, प्रविष्टें। मोहर्रम् 25, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। द्वादशी प्रात: 08:20 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि शुरु। आद्र्रा नक्षत्र प्रात: 08:27 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र शुरु। वज्र योग अप. 15:55 बजे तक, तदन्तर सिद्धि योग शुरु। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 04:36 बजे कर्क रीशि में प्रवेश करेगा। प्रदोष व्रत, मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रात: 09:23 बजे प्रवेश करेगा।

साप्ताहिक राशिफल

मेष-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। पुरानी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

वृषभ-कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।  विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     

मिथुन-इस सप्ताह मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। घरेलू उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रखें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगा।    

सिंह-महत्वपूर्ण कायार्ें की पूर्ति हेतु दबाव बढ़ेगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिये ब्यस्तता का समय रहेगा।    

कन्या-इस सप्ताह कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। सोमवार एवं मंगलवार को आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।       

तुला-इस सप्ताह श्रेष्टजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अपने स्वास्थ्य का  ध्यान रखें। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। मन कई चिंताओं से प्रभावित रहेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।

वृश्चिक-लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।   

धनु-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेनंगे। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर-घरमें कोई मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

कुंभ-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  

मीन-संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा में कुछ चिंताएं प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

14 अगस्त-मास शिवरात्रि व्रत, श्रावण सोमवार व्रत। 15 अगस्त-भारतीय स्वतंत्रता दिवस (76 वीं वषर्गांठ), भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमद् दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन। 16 अगस्त-स्नान-दान-व्रतादि की अमावस्या, अधिक मास समाप्त। 17 अगस्त-द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष शुरु, इष्टि, अधिकमासीय नक्त व्रत पारण। 18 अगस्त-श्रींगार (सिधारा) देशाचार से, चन्द्रदर्शन मुहुर्त30, चूड़ामणि पूज्य चरण-रज स्वामी करपात्र जी महाराज जयन्ती। 19 अगस्त-सुकृत तृतीया, मधुस्रवा तृतीया (मैथिल, गुर्जर क्षेत्र में प्रसिद्ध), हरि तृतीया (हरियाली तीज), स्वर्ण गौरी व्रात, हिजरी सफर2 माह शुरु। 20 अगस्त-वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, वरद चतुर्थी. दूर्वा गणपति चतुर्थी व्रत, ब्रह्मवर्त।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment