Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 9 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 9 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() बुधवार, 9 अगस्त, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:46, काशी-प्रात: 05:28, कानपुर-प्रात: 05:37, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 05:40, गोरखपुर-प्रात: 05:25, लखनऊ-प्रात: 05:34 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:06, काशी-सायं 06:38, कानपुर-सायं 06:50, पटना-सायं 06:30, देहरादून-रात्रि 07:05, गोरखपुर-सायं 06:38, लखनऊ-सायं 06:48 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.15, काशी-रात्रि 11.29, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.08, पटना-रात्रि 11.50, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:08, गोरखपुर-रात्रि 11.54, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.04 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 01.07, काशी-अप. 01:21, कानपुर-अप. 01:21, पटना-अप. 12:59, देहरादून-अप. 01:39, गोरखपुर-अप. 01:09, लखनऊ-अप. 01:19 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।
राष्ट्रीय श्रावण 18, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) नवमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 24, प्रविष्टें। मोहर्रम् 21, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। नवमी अर्धरात्रियोत्तर 04:12 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि शुरु। कृत्तिका नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:29 बजे तक, तदन्तर रोहिणी नक्षत्र शुरु। वृद्धि योग अप. 15:40 बजे तक, तदन्तर ध्रुव योग शुरु। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 07:43 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।
दैनिक राशिफल
मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।
मिथुन : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घरेलू संबंधों में कटुता न आने दें।
कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये से हानि संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे।
वृश्चिक : घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें एवं बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मकर : अपने समय का सदोपयोग करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगतो से दूरी बनावें।
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी।
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता तबरतें।
| Tweet![]() |