Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 8 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 8 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() मंगलवार, 8 अगस्त, 2023 का राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:46, काशी-प्रात: 05:28, कानपुर-प्रात: 05:37, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 05:40, गोरखपुर-प्रात: 05:24, लखनऊ-प्रात: 05:34 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:07, काशी-सायं 06:38, कानपुर-सायं 06:51, पटना-सायं 06:30, देहरादून-रात्रि 07:06, गोरखपुर-सायं 06:39, लखनऊ-सायं 06:49 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.36, काशी-रात्रि 11.18, कानपुर-रात्रि 11.27, पटना-रात्रि 11.09, देहरादून-रात्रि 11:29, गोरखपुर-रात्रि 11.14, लखनऊ-रात्रि 11.24 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12.37, काशी-अप. 12:07, कानपुर-अप. 12:20, पटना-पूर्वा. 11:29, देहरादून-अप. 12:36, गोरखपुर-अप. 12:08, लखनऊ-अप. 12:18 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 17, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) अष्टमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 23, प्रविष्टें। मोहर्रम् 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। अष्टमी (08)अर्धरात्रयोत्तर 03:53 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि शुरु। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:32 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र शुरु। गण्ड योग अप. 16:41 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमद् दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन।
दैनिक राशिफल
मेष : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें तो अच्छा रहेगा। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।
मिथुन : सब कुछ सामान्य होते हुए मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनाएगा।
कर्क : महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति लापरवाही न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
सिंह : कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारने का प्रयास करें।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।
तुला : हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। घर में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक : मौमस के अनुकूल स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे सुधारें। आलस्य का त्याग करें। दैनिक चर्या सुधार स्वयं को सकारात्मकता की ओर केंद्रित करें।
धनु : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आंकलन करें।
मकर : किसी संबंध के प्रति आकषर्ण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्योंं में साधनाभाव से मन परेशान होगा। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खानपान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति संभव।
मीन : आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
| Tweet![]() |