Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 7 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार, 7 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:45, काशी-प्रात: 05:27, कानपुर-प्रात: 05:36, पटना-प्रात: 05:18, देहरादून-प्रात: 05:39, गोरखपुर-प्रात: 05:24, लखनऊ-प्रात: 05:33 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:07, काशी-सायं 18:39, कानपुर-सायं 18:52, पटना-सायं 18:31, देहरादून-सायं 19:07, गोरखपुर-सायं 18:40, लखनऊ-सायं 18:50 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली- रात्रि 23:00, काशी- रात्रि 22:41, कानपुर- रात्रि 22:50, पटना- रात्रि 22:32, देहरादून- रात्रि 22:54 बजे, गोरखपुर- रात्रि 22:37, लखनऊ- रात्रि 22:47 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:34, काशी-पूर्वा.11:07, कानपुर-पूर्वा. 11:19, पटना-प्रात: 10:58, देहरादून-पूर्वा. 11:33, गोरखपुर-पूर्वा. 11:07, लखनऊ-पूर्वा.11:17 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 16, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास)सप्तमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 22, प्रविष्टें। मोहर्रम् 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष (द्वितीय अधिक मास) सप्तमी (07) अर्धरात्रयोत्तर 04:15 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। अिनी नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 01:16 बजे तक, तदन्तर भरणी नक्षत्र प्रारम्भ। शूल योग सायं 18:16 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त सायं 16:48 बजे तक, श्रावण सोमवार व्रत, शुक्र वक्ी ओषा नक्षत्र में प्रात: 10:57 बजे प्रवेश करेगा।
मेष : स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
बृषभ : पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।
मिथुन : पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य में संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।
कर्क : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित होगा।
सिंह : उत्साहपूर्वक नई योजनाओं में सक्रीय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या : पीठ पीछे दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयत्न करें।
तुला: किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियन्तण्रकर कर्तव्यों के निर्वह्न में केन्द्रित हो। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।
वृश्चिक : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। पुरानी बातों को स्मरण कर मन उदास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
धनु : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। तो किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। लेकिन विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें।
मकर : गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कायरे का प्रायश्चित भी करें। आलस्य व नीरसता आपकी प्रगति में बाधक है। पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें।
कुंभ : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन पर नकारात्मक विचारों को मत प्रभावी होंने दे। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी।
मीन : सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा।
| Tweet![]() |