जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 से 12 अगस्त, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (6 से 12 अगस्त, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
आज का दिन और पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:45, काशी-प्रात: 05:27, कानपुर-प्रात: 05:36, पटना-प्रात: 05:18, देहरादून-प्रात: 05:39, गोरखपुर-प्रात: 05:23 लखनऊ-प्रात: 05:33 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:08, काशी-सायं 06:40, कानपुर-सायं 06:52, पटना-सायं 06:32, देहरादून-रात्रि 07:08, गोरखपुर-सायं 06:41, लखनऊ-सायं 06:51 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10:27, काशी-रात्रि 10:05, कानपुर-रात्रि 10.15, पटना-रात्रि 09:56, देहरादून-रात्रि 10:22, गोरखपुर-रात्रि 10:03, लखनऊ-रात्रि 10.13। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:31, काशी-प्रात: 10:06, कानपुर-प्रात: 10:17, पटना-प्रात: 09:57, देहरादून-प्रात: 10:29, गोरखपुर-प्रात: 10:05, लखनऊ-प्रात: 10:15 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।
राष्ट्रीय श्रावण 15, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) पंचमी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 21, प्रविष्टें। मोहर्रम् 18, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। पंचमी प्रात: 07:10 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:21 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चत् षष्ठी तिथि शुरु। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:44 बजे तक, तदन्तर अिनी नक्षत्र शुरु। धृति योग रात्रि 20:26 बजे तक, तदन्तर शूल योग शुरु। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 01:44 बजे मेष रीशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त अर्धरात्रियोत्तर 01:44 बजे, भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 05:21 बजे से, षष्ठी तिथि क्षय।
साप्ताहिक राशिफल
मेष-इस सप्ताह कुछ भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर परेशान होंगे। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घर में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
वृषभ-नये व्यायसायिक संबंधों के लाभ होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा। निकट संबंधों में कटुता संभव। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।
मिथुन-आर्थिक सुदृता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बाद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन परेशान होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
कर्क-कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। अपने स्वभाव में व्यस्कता लायें। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति होगी।
सिंह-अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। प्रशासनिक स्तर के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। अनावश्यक भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कन्या-इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। आर्थिक कठिनाइयों भरा समय रहेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।
तुला-महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। रोजगार संबंधों से लाभ होगा। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक-निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। बौद्धिक क्षमता द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। यात्रा द्वारा लाभ का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।
धनु-उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का आभास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा में मनोवांछित सफलता के हेतु चिंतित होंगे। जरूरी कार्यों में कठिनाई से नकारात्मकता जन्मेगी।
मकर-मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता लायेंगे। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ घर में उत्साहित माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित रहेंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
कुंभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करकें। व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। क्रियाशीलता से प्रगति संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से कष्ट संभव। शासन सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयां रहेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय होगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभकारी स्थिति रहेगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
7 अगस्त-भद्रा समाप्त अप. 16:48 बजे तक, श्रावण सोमवार व्रत, शुक्र वक्री ओषा नक्षत्र में प्रात: 10:57 बजे प्रवेश करेगा। 8 अगस्त-भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमद् दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन (काशी में)। 10 अगस्त-भद्रा अप. 16:40 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 05:07 बजे तक। 11 अगस्त-श्री गुरु हरिकिशन जयन्ती। 12 अगस्त-कमला एकादशी व्रत सबका। 13 अगस्त-प्रदोष व्रत, मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रात: 09:23 बजे प्रवेश करेगा।
| Tweet![]() |