Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 5 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 05 Aug 2023 07:29:10 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज शनिवार, 5 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:44, काशी-प्रात: 05:26, कानपुर-प्रात: 05:34, पटना-प्रात: 05:17, देहरादून-प्रात: 05:38, गोरखपुर-प्रात: 05:23, लखनऊ-प्रात: 05:32 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:09, काशी-सायं 06:41, कानपुर-सायं 06:53, पटना-सायं 06:32, देहरादून-रात्रि 07:09, गोरखपुर-सायं 06:41, लखनऊ-सायं 06:51 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.54, काशी-रात्रि 09.31, कानपुर-रात्रि 09.41, पटना-रात्रि 09.22, देहरादून-रात्रि 09:50, गोरखपुर-रात्रि 09.29, लखनऊ-रात्रि 09.39 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09.27, काशी-प्रात: 09:03, कानपुर-प्रात: 09:14, पटना-प्रात: 08:57, देहरादून-प्रात: 09:23, गोरखपुर-प्रात: 09:02, लखनऊ-प्रात: 09:12 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 14, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 20, प्रविष्टें। मोहर्रम् 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष (द्वितीय अधिक मास) चतुर्थी प्रात: 09:41 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:54 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र शुरु। सुकर्मा योग रात्रि 23:12 बजे तक, तदन्तर धृति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में संचरण करेगा। पंचक (पचखा)।

दैनिक राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विपरीतलिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।                      

बृषभ : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।                         

मिथुन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। पुरानी बातों को न सोचें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। परिवारीजनों से कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।                     

कर्क : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                     

सिंह : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।                

कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।                       

तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।                   

वृश्चिक : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।                 

धनु : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।                     

मकर : रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                

कुंभ : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह किसी की आलोचना भी न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा।                       

मीन : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment