Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 4 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 04 Aug 2023 09:09:27 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 3 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:44, काशी-प्रात: 05:26, कानपुर-प्रात: 05:35, पटना-प्रात: 05:17, देहरादून-प्रात: 05:37, गोरखपुर-प्रात: 05:22 लखनऊ-प्रात: 05:32 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:10, काशी-सायं 06:41, कानपुर-सायं 06:54, पटना-सायं 06:33, देहरादून-रात्रि 07:09, गोरखपुर-सायं 06:42, लखनऊ-रात्रि 06:52 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.20, काशी-रात्रि 08.55, कानपुर-रात्रि 09.07, पटना-रात्रि 08.46, देहरादून-रात्रि 09:18, गोरखपुर-रात्रि 08.54, लखनऊ-रात्रि 09.04 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08.20, काशी-प्रात: 07:59, कानपुर-प्रात: 08:09, पटना-प्रात: 07:49, देहरादून-प्रात: 08:15, गोरखपुर-प्रात: 07:56, लखनऊ-प्रात: 08:06 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 13, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) तृतीया, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 19, प्रविष्टें। मोहर्रम् 16, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। तृतीया अप. 12:46 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु। शतभिषा नक्षत्र प्रात: 07:08 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:45 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरु। शोभन योग प्रात: 06:13 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग शुरु होकर अर्धरात्रयोत्तर 02:29 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात सुकर्मा योग शुरु। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 23:18 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा समाप्त अप. 12:46 बजे, संकष्टी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 21:00 बजे।

मेष : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।

बृषभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।

कर्क : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे।

सिंह : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।

कन्या : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। घरेलू वातावरण में कटुता न आने दें। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

तुला : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।

धनु : रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है।

मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिया निर्णय हानिकारक हो सकता है।

कुंभ : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।  

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment