Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 3 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 03 Aug 2023 07:41:54 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बृहस्पतिवार, 3 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:43, काशी-प्रात: 05:25, कानपुर-प्रात: 05:34, पटना-प्रात: 05:16, देहरादून-प्रात: 05:35, गोरखपुर-प्रात: 05:22, लखनऊ-प्रात: 05:30 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:10, काशी-सायं 06:42, कानपुर-रात्रि 06:55, पटना-सायं 06:34, देहरादून-रात्रि 07:10, गोरखपुर-सायं 06:43, लखनऊ-रात्रि 06:54 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08.44, काशी-रात्रि 08.17, कानपुर-रात्रि 08.29, पटना-रात्रि 08.08, देहरादून-रात्रि 08:43, गोरखपुर-रात्रि 08.17, लखनऊ-रात्रि 08.27 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07.10, काशी-प्रात: 06:51, कानपुर-प्रात: 07:00, पटना-प्रात: 06:41, देहरादून-प्रात: 07:04, गोरखपुर-प्रात: 06:47, लखनऊ-प्रात: 06:57 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे।

राष्ट्रीय श्रावण 12, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास) तृतीया, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 18 प्रविष्टें। मोहर्रम् 15, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। द्वितीया सायं 16:18 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 09:59 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र शुरु। सौभाग्य योग प्रात: 10:17 बजे तक, तदन्तर शोभन योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुंभ राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 02:32 बजे से, सूर्य ओषा नक्षत्र में अप. 15:52 बजे प्रवेश करेगा, बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रात्रि 20:01 बजे प्रवेश करेगा।

दैनिक राशिफल

मेष : इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आये नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी आसान लगेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।                  

बृषभ : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं है। समय के साथ गतिमान होना ही सकारात्मक जीवन है।

मिथुन : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।              

कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।                     

सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। घर में खुशहाली रहेगी।        

कन्या : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।                 

तुला : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति रहेगी। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।      

वृश्चिक : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। अर्थाभाव और भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का सामना करें, निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।     

धनु : अपने उपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।             

मकर : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी के पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें।        

कुंभ : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।   

मीन : भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment