Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 2 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग

Last Updated 02 Aug 2023 06:37:52 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 2 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:42, काशी-प्रात: 05:25, कानपुर-प्रात: 05:34, पटना-प्रात: 05:16, देहरादून-प्रात: 05:36, गोरखपुर-प्रात: 05:21, लखनऊ-प्रात: 05:31 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:11, काशी-सायं 06:43, कानपुर-सायं 06:54, पटना-सायं 06:34, देहरादून-रात्रि 07:11, गोरखपुर-सायं 06:43, लखनऊ-सायं 06:53 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08.04, काशी-रात्रि 07.34, कानपुर-रात्रि 07.47, पटना-रात्रि 07.26, देहरादून-रात्रि 08:04, गोरखपुर-रात्रि 07.35, लखनऊ-रात्रि 07.45 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05.57, काशी-प्रात: 05:39, कानपुर-प्रात: 05:48, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:49, गोरखपुर-प्रात: 05:35, लखनऊ-प्रात: 05:45 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।

राष्ट्रीय श्रावण 11, शक् संवत् 1945। श्रावण कृष्ण (द्वितीय अधिक मास), संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण  मास की 17 प्रविष्टें। मोहर्रम् 14, हिजरी 1445, वष्रा ऋतु। प्रतिपदा रात्रि 20:07 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। श्रवण नक्षत्र अप. 12:59 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र शुरु। आयुष्मान योग अप. 14:34 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग शुरु। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 23:26 बजे कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) शुरु रात्रि 23:26 बजे से, श्रावण मास कृष्ण पक्ष शुरु।

दैनिक राशिफल

मेष : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। प्रयासरत क्षेत्रों में थोड़ी अड़चनों का आभास होगा। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। घर में खुशहाली रहेगी।                  

बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।                

मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।              

कर्क : कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।             

सिंह : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधियों केबीच मधुरता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।             

कन्या : आपका अत्याधिक बोलना या फिर बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। पारिवारक संबंधों में कटुता की आशंका है।       

तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।                

वृश्चिक : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।                 

धनु : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। कायरें के प्रति आलस्य न करें।             

मकर : पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी अन्डर एस्टीमेट न करें। मन में नीरसता का वाश होगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल प्रसन्न रहेगा।      

कुंभ : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लावरवाही न करें। परिजनों की भी चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोड़ दें।        

मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ्य के प्रति ख्याल अपेक्षित है। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment