Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 1 अगस्त, 2023 का राशिफल, देखिए आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 1 अगस्त, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() राशिफल |
आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:42, काशी-प्रात: 05:24, कानपुर-प्रात: 05:33, पटना-प्रात: 05:15, देहरादून-प्रात: 05:35, गोरखपुर-प्रात: 05:20, लखनऊ-प्रात: 05:30 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:12, काशी-सायं 06:43, कानपुर-सायं 06:56, पटना-सायं 06:35, देहरादून-रात्रि 07:12, गोरखपुर-सायं 06:44, लखनऊ-सायं 06:55 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 07.17, काशी-सायं 06.45, कानपुर-सायं 06.59, पटना-सायं 06.37, देहरादून-रात्रि 07:17, गोरखपुर-सायं 06.47, लखनऊ-सायं 06.57 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 04.42, काशी-प्रात: 04:26, कानपुर-प्रात: 04:35, पटना-प्रात: 04:17, देहरादून-प्रात: 04:34, गोरखपुर-प्रात: 04:21, लखनऊ-प्रात: 04:31 बजे। राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे।
राष्ट्रीय श्रावण 10, शक् संवत् 1945। श्रावण शुक्ल (अधिक मास) पूर्णिमा, संवत् 2080, सौर (कर्क) श्रावण मास की 16 प्रविष्टें। मोहर्रम् 13, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। पूर्णिमा अर्धरात्रियोत्तर 00:02 बजे तक, तदन्तर द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण प्रतिपदा तिथि शुरु। प्रीति योग सायं 18:12 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त अप. 13:58 बजे, स्नान-दान-व्रतादि की श्रवण नक्षत्रयुता पूर्णिमा, भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा, संकट मोचन में हनुमद् दर्शन, श्री दुर्गा जी की यात्रा एवं दर्शन (काशी में), लोकमान्य तिलक पुण्यतिथि।
राशिफल
मेष : परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। क्षमता से आधिक व्यय से मन परेशान होगा। संबंधियों का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घरेलू जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से परेशान होंगे। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। ईश्वरीय कृपा से कठिन-कठिन स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे।
कर्क : ईश्वरीय आस्था से सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। घर-परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा।
कन्या : बीतीबातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर केंद्रित हों। परिजनों का भरपूर सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। दूसरों की कमियों का आंकलन ईर पर छोड़ दें।
वृश्चिक : घरेलू संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें क्योंकि इससे आपकी छवि कुप्रभावित हो सकती है। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
मकर : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होगा। ईश्वरीय आस्था से उत्साहित होंगे। पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें।
मीन : कुछ भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से मन परेशान होगा। आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आयेगा। बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।
| Tweet![]() |