Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 7 जून, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

Last Updated 07 Jun 2023 06:30:45 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 7 जून, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और आज का पंचांग

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:22, काशी-प्रात: 05:06, कानपुर-प्रात: 05:15, पटना-प्रात: 04:57, देहरादून-प्रात: 05:15, गोरखपुर-प्रात: 05:02, लखनऊ-प्रात: 05:12 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:17, काशी-सायं 06:46, कानपुर-सायं 06:59, पटना-सायं 06:38, देहरादून-रात्रि 07:17, गोरखपुर-सायं 06:48, लखनऊ-सायं 06:58 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10.50, काशी-रात्रि 10.18, कानपुर-रात्रि 10.32, पटना-रात्रि 10.10, देहरादून-रात्रि 10:51 बजे, गोरखपुर-रात्रि 10.20, लखनऊ-रात्रि 10.30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08.15, काशी-प्रात: 08:00, कानपुर-प्रात: 08:08, पटना-प्रात: 07:50, देहरादून-प्रात: 08:07, गोरखपुर-प्रात: 07:54, लखनऊ-प्रात: 08:04 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।

राष्ट्रीय ज्येष्ठ 17, शक् संवत् 1945। आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2080, सौर (वृषभ) ज्येष्ठ मास की 24 प्रविष्टें। जिल्काद 17, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात्रि 21:51 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 21:03 बजे तक, तदन्तर श्रवण नक्षत्र शुरु। ब्रrा योग रात्रि 22:23 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। संकष्टी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 22:22 बजे, ब्रrावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणोश मन्दिर में अभिषेक, बुध वृषभ राशि में रात्रि 19:44 बजे प्रवेश करेगा।

दैनिक राशिफल

मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं थोड़ा चिंतित करेंगी।      
बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। घर में खुशहाली रहेगी।       
मिथुन : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं है। अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा।     
कर्क : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण कायार्ें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। रोजगार में परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा।       
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे।       
तुला : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।     
वृश्चिक : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन प्रयत्नशील होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं।     
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्याभाव पैदा न होने दें। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।            
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न लायें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आने वाला समय सफलतापूर्ण होगा।       
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यकुशलता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। अच्छे व्यवहार से सामाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।       
मीन : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के आशंका न पालें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मकता को न पालें। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।  

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment