Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 31 मई, 2023 का राशिफल

Last Updated 31 May 2023 06:29:22 AM IST

ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार, 31 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है।


बुधवार, 31 मई, 2023 का राशिफल

आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

दैनिक राशिफल

मेष : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती

बृषभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नई व्यावसायिक यात्राओं का योग है।  

मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।

कर्क : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्त्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि पैदा होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

सिंह : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाय सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों।   

कन्या : कुछ मर्मस्पर्शी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट होगा। घर की हर बात को बाहरी लोगों से न बतायें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

तुला : अपनी दिनचर्या सुधार सही दिशा एवं लक्ष्य की ओर केंद्रित हों। वक्त के साथ समझौता करें। रोजगार में पूरी तत्परता के साथ कार्य करें क्योंकि सफलता का योग है। पत्नी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें।

वृश्चिक : रोजगार में ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। सही लक्ष्य सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव। किसी पुराने संबंध के प्रति निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।

धनु : किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।   

मकर : बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिले-जुले संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।   

कुंभ : राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

मीन : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment