Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 21 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग

Last Updated 21 Apr 2023 09:05:39 AM IST

कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 21 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और पंचांग (Panchang)। ज्योतिष के अनुसार 21 अप्रैल, 2023, शुक्रवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:50, काशी-प्रात: 05:30, कानपुर-प्रात: 05:40, पटना-प्रात: 05:21, देहरादून-प्रात: 05:44 गोरखपुर-प्रात: 05:27, लखनऊ-प्रात: 05:37 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:50, काशी-सायं 06:23, कानपुर-सायं 06:35, पटना-सायं 06:15, देहरादून-सायं 06:48, गोरखपुर-सायं 06:23, लखनऊ-सायं 06:33 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06:20, काशी-प्रात: 06:07, कानपुर-प्रात: 06:16, पटना-प्रात: 05:58, देहरादून-प्रात: 06:20, गोरखपुर-प्रात: 06:03, लखनऊ-प्रात: 06:13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08:11, काशी-रात्रि 07:41, कानपुर-रात्रि 07:54, पटना-रात्रि 07:33, देहरादून-रात्रि 08:11, गोरखपुर-रात्रि 07:42, लखनऊ-रात्रि 07:52 बजे। राहुकालम 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 01, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 08, प्रविष्टें। रमजान 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रात: 08:28 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र रात्रि 22:59 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। प्रीति योग पूर्वा. 11:00 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 05:02 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। वैशाख मास शुक्ल पक्ष आरम्भ, चन्द्रदर्शन मुहुर्त15, देवदामोदर तिथि (आसाम), गुरु अंगददेव जयन्ती, राष्ट्रीय वैशाख मासारम्भ, रमजान का आखिरी जुम्मा (जुमातुलविदा), बुध वक्री अप. 14:04 बजे से, गुरु अिनी नक्षत्र एवं मेष राशि में अर्धरात्रियोत्तर 05:13 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम : उत्तर के अधिकांश क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में गरम दिन होगा। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय इलाकों में बदली के आसार हैं।

मेष : प्रणय संबंधों में केंद्रित मन प्रियतम से मिलने के लिये व्याकुल होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा देखने लायक है। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।  
बृषभ : जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध में मन केंद्रित होगा। असमाजिक तत्वों से दूर रहें। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। इसे सुधारें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंता होगी।                         
मिथुन : वर्तमान स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।      
कर्क : भावुकतावश किसी संबंधी की बातें कष्ट पहुंचाएंगी। परिजनों की चिंता रहेगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने के आसार हैं। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होंगे।                      
सिंह : मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु अभिमानी न बनें। मन  को सकारात्मक कायरे की ओर केंद्रित करें। घरेलू जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।               
कन्या : कल्पनाएं साकार होंगी। रोजगार क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में लगायें। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।                      
तुला : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें।              
वृश्चिक : भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनें।            
धनु : वर्तमान समय को देखते हुए स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। अपने अंदर नई ऊर्जा की अनुभूति करेंगे।             
मकर : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।  स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।
कुंभ : रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता संभव। आप में दूसरों को आकर्षित करने का अभूतपूर्व क्षमता है। इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। मिलनसार स्वभाव से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे।      
मीन : पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी।  भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment