Solar Eclipse 2023: आज लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत नें नहीं दिखेगा

Last Updated 20 Apr 2023 07:51:24 AM IST

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) सुबह 07 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।


Solar Eclipse 2023: आज लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल के पहले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो गया है। जो कि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी।

 

20 अप्रैल यानि कि आज सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan) कहते हैं। खगोल विज्ञान (Astronomy) के अनुसार कंकणाकृति ग्रहण में सूर्य आंशिक, कुंडलाकार और पूर्ण रूप से सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। हाइब्रिड ग्रहण में एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में शुरू होता है फिर धीरे-धीरे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाता है और फिर वापस आकर कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में बदल जाता है।

आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत (India) में दिखाई नहीं दे रहा है,इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Hybrid Surya Grahan : भारत को छोड़ यह सूर्य ग्रहण पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, कंबोडिया, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन,  ताइवान, दक्षिण प्रशांत सागर और न्यूजीलैंड में देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ने वालें हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। इनमे से पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने में यानि की आज पड़ रहा है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment