Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और पंचांग (Panchang)। ज्योतिष के अनुसार 20अप्रैल, 2023, बुधवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() बृहस्पतिवार, 20 अप्रैल, 2023 का राशिफल |
आज का पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:51 काशी-प्रात: 05.31, कानपुर-प्रात: 05:41, पटना-प्रात: 05:22, देहरादून-प्रात: 05:45, गोरखपुर-प्रात: 05:28, लखनऊ-प्रात: 05:38 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:49, काशी-सायं 06:22, कानपुर-सायं 06:34, पटना-सायं 06:14, देहरादून-सायं 06:48, गोरखपुर-सायं 06:22, लखनऊ-सायं 06.32 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05.51, काशी-प्रात: 05:30, कानपुर-प्रात: 05:40, पटना-प्रात: 05:21, देहरादून-प्रात: 05:46, गोरखपुर-प्रात: 05.28, लखनऊ-प्रात: 05.38 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07:08, काशी-रात्रि 06:40, कानपुर-रात्रि 06:52, पटना-रात्रि 06:31, देहरादून-रात्रि 07:07, गोरखपुर-रात्रि 06:40, लखनऊ-रात्रि 06:50। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 30, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण अमावस्या, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 07, प्रविष्टें। रमजान 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या प्रात: 09:41 बजे तक, तदन्तर वैशाख शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 23:11 बजे तक, तदन्तर भरणी नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुम्भ योग अप. 13:01 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। स्नान-दान की अमावस्या, माता आनन्दमयी जयन्ती, सूर्य सायन वृषभ राशि में अप. 13:27 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम: उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में गर्मी रहेगी।
दैनिक राशिफल (Horoscope)
मेष : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां प्रगति का मार्ग खोलेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कर्क : सगे-संबंधियों के बीच संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
सिंह : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों का स्नेह मिलेगा।
कन्या : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए चिंता उत्पन्न करेंगी।
तुला : निकट संबंधियों से संबंधित कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
धनु : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है।
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। मन में नीरसता संभव। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
मीन : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
| Tweet![]() |