Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग

Last Updated 19 Apr 2023 06:53:07 AM IST

कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और पंचांग (Panchang)। ज्योतिष के अनुसार 19 अप्रैल, 2023, बुधवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल

आज का पंचांग (Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:52 काशी-प्रात: 05.32, कानपुर-प्रात: 05:41, पटना-प्रात: 05:23, देहरादून-प्रात: 05:47, गोरखपुर-प्रात: 05:19, लखनऊ-प्रात: 05:29 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:48, काशी-सायं 06:21, कानपुर-सायं 06:34, पटना-सायं 06:14, देहरादून-सायं 06:47, गोरखपुर-सायं 06:22, लखनऊ-सायं 06.32 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05.18, काशी-प्रात: 04:56, कानपुर-प्रात: 05:06, पटना-रप्रात: 04:47, देहरादून-प्रात: 05:14, गोरखपुर-प्रात: 05.54, लखनऊ-प्रात: 06.04 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06:05, काशी-सायं 05:38, कानपुर-सायं 05:50, पटना-सायं 05:30, देहरादून-सायं 06:02, गोरखपुर-सायं 05:38, लखनऊ-सायं 05:48। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 29, शक् संवत् 1945।

वैशाख कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 06, प्रविष्टें। रमजान 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पूर्वा. 11:23 बजे तक, तदन्तर अमावस्या तिथि प्रारम्भ। रेवती नक्षत्र रात्रि 23:53 बजे तक, तदन्तर अिनी नक्षत्र प्रारम्भ। वैधृति योग अप. 15:26 बजे तक, तदन्तर विष्कुम्भ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वा. 11:53 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त रात्रि 23:53 बजे तक, श्राद्ध की अमावस्या।

मौसम : पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वष्रा के आसार हैं। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में कहीं धूप तो कहीं बदली रहेगी। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली रहेगी।

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। घरेलू कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।

मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। सगे-संबंधियों केबीच व्यवहार कुशल बनें।

कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।  कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।

कन्या : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

तुला : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे।

वृश्चिक : शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं दुख: पहुंचाएंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।

धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वर्तमान कठिन एवं विषम स्थिति में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

मकर : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।

कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। खाली मन में नीरसता का एहसास होगा।           
मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।  नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment