Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 18 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 18 अप्रैल, 2023 का राशिफल (Horoscope) और पंचांग (Panchang)। ज्योतिष के अनुसार 18 अप्रैल 2023, मंगलवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() दैनिक राशिफल |
आज का पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:53, काशी-प्रात: 05.33, कानपुर-प्रात: 05:42, पटना-प्रात: 05:24, देहरादून-प्रात: 05:48, गोरखपुर-प्रात: 05:30, लखनऊ-प्रात: 05:40 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:48, काशी-सायं 06:21, कानपुर-सायं 06:33, पटना-सायं 06:13, देहरादून-सायं 06:45, गोरखपुर-सायं 06:21, लखनऊ-सायं 06.31 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05.18, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:56, कानपुर-सायं 05:06, पटना-04:47, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:14, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.54, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05.04 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:01, काशी-सायं 04:37, कानपुर-सायं 04:49, पटना-सायं 04:28, देहरादून-सायं 04:58, गोरखपुर-सायं 04:36, लखनऊ-सायं 04:46। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
राष्ट्रीय चैत्र 28, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 05, प्रविष्टें। रमजान 26, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष त्रयोदशी अप. 13:27 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:01 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग सायं 18:10 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा अप. 13:28 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 00:26 बजे तक, मास शिवरात्रि व्रत।
मौसम : उत्तर के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में दिन में तेज धूप होगी और गर्मी बढ़ेगी। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा।
दैनिक राशिफल
मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।
बृषभ : आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र कुछ कठिनाइयां संभव। योजनाओं फलीभूत होंगी।
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधियों के साथ कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।
कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार में समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।
धनु : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। दूसरों की आलोचना से मनोबल कमजोर न होने दें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिया निर्णय हानिकारक हो सकता है। पुरानी सभी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी।
मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी।
| Tweet![]() |