Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 17 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग

Last Updated 17 Apr 2023 06:24:22 AM IST

Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 17 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग दैनिक राशिफल ज्योतिष के अनुसार 17 अप्रैल 2023, सोमवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।


राशिफल और पंचांग

आज का पंचांग (Panchang)

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:54, काशी-प्रात: 05:34, कानपुर-प्रात: 05:43, पटना-प्रात: 05:25, देहरादून-प्रात: 05:49, गोरखपुर-प्रात: 05:31, लखनऊ-प्रात: 05:41 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:47, काशी-सायं 18:21, कानपुर-सायं 18:33, पटना-सायं 18:13, देहरादून-सायं 18:46, गोरखपुर-सायं 18:21, लखनऊ-सायं 18:31 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर  04:46, काशी-अर्धरात्रयोत्तर  04:21, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:32, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 04:12, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 04:43, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:20, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर  04:30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 15:57, काशी-अप.15:35, कानपुर-अप. 15:46, पटना-अप.15:26, देहरादून-अप. 15:53, गोरखपुर-अप. 15:33, लखनऊ-अप. 15:43 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 27, शक् संवत् 1945।

वैशाख कृष्ण द्वादशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 04, प्रविष्टें। रमजान 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी (12) अपराह्न 15:46 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 02:28 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रrा योग रात्रि 21:07 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 20:52 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा), सोम प्रदोष व्रत।

मोैसम (Today Weather) : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं- कहीं बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। पूरे उत्तर मध्य भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष: किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

बृषभ: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।

मिथुन: भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।

कर्क: उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होता नजर आएगा।

सिंह: आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।

कन्या: सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी  सफलता का आगाज कर रही है।

तुला:  भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है।

वृश्चिक: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।

धनु: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।

मकर:  अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ:  परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।

मीन: प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा।  कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment