Horoscope: कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 अप्रैल, 2023 का साप्ताहिक राशिफल और आज का पंचांग
ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह (16 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2023) आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही जानिए कौन-कौन से हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार। इस सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस सप्ताह के सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं...
![]() साप्ताहिक राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:55, काशी-प्रात: 05:35, कानपुर-प्रात: 05:44, पटना-प्रात: 05:26, देहरादून-प्रात: 05:50, गोरखपुर-प्रात: 05:32, लखनऊ-प्रात: 05:42 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:47, काशी-सायं 06:20, कानपुर-सायं 06:32, पटना-सायं 06:12, देहरादून-सायं 06:45, गोरखपुर-सायं 06:20, लखनऊ-सायं 06:30 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:12, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:45, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:58, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:10, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:45, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03.55। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 02:52, काशी-अप. 02:32, कानपुर-अप. 02:42, पटना-अप. 02:23, देहरादून-अप. 02:46, गोरखपुर-अप. 02:29, लखनऊ-अप. 02:39 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक।
राष्ट्रीय चैत्र 26, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण एकादशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 03, प्रविष्टें। रमजान 24, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी सायं 18:14 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 05:51 बजे तक, तदन्तर शतभिषा नक्षत्र प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:07 बजे तक उदित रहेगा, तत्पचात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग अर्धरात्रियोत्तर 00:23 बजे तक, तदन्तर ब्रह्म योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), वरुथिनी एकादशी व्रत सबका, श्री बल्लभाचार्य जयन्ती।
मौसम (Weather) : पूरे उत्तरीय क्षेत्र में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगा। उत्तर-मध्य इलाकों में अच्छी धूप निकलेगी। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में वर्षा संभव।
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)
मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। एक तरफ परिवार में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु दूसरी तरफ प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कायरें को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार मे किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
वृषभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल जीवन को सकारात्मक दिशा दें। इस सप्ताह सब कुछ सामान्य रहेगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु अस्थिर मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। यह मायावी जीवन सुख-दुख से परिपूर्ण है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य होने के आसार हैं। अच्छी भावनाओं से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उदेश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य का अनुपम सहयोग आपको बड़ा ही मजबूती से मिल रहा है। अत: लाभ उठाएं।
कर्क-हड़बडी व जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते रहते हैं। अत: इसे सुधारें। पुरानी गलतियों को सुधारते हुए संबंधों को मधुर बनाएं। नैतिक कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। रोजगार में प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय हो सकता है।
सिंह-कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवयक है। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपया व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कन्या-प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में किये प्रयत्न सार्थक होंगे। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ संभव। जीवन में जल्द ही कठिनाइयां समाप्त होंगी। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
तुला-कुछ नई स्थितियों से प्रतिभा उजागर होगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र मेंंबाधक बनेंगी। मन कई तरह के इच्छाओं से प्रेरित हो उसे फलित करने हेतु केंद्रित होगा। सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आांकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृश्चिक-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय है। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परेशान होगा।
धनु-इस सप्ताह मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दे तो सगे संबंधियों का पूर्ण सहयोग पा सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विवेक से निर्णय लें। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियन्तण्ररखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाएं रुचिकर लगेंगी।
मकर-अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन केंद्रित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता से वातावरण को दुखद होगा। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित हों। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
कुंभ-सामाजिक संबंधों से अलगाव जैसी स्थिति आपको अवसादित कर सकती है। मिलनसारिता द्वारा सगे-संबंधों में मधुरता कायम करेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध से कष्ट की आशंका है किंतु बुद्धिमत्ता पूर्वक स्थितियों का सामना करेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नील होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मीन-कुछ नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। घरमें अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। संवेदनील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। बुधवार एवं शनिवार को अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
| Tweet![]() |