Horoscope : कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 15 अप्रैल, 2023 का राशिफल और पंचांग
ज्योतिष के अनुसार 15 अप्रैल 2023, शनिवार का दिन बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग।
![]() दैनिक राशिफल |
आज का पंचांग (Panchang)
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:56, काशी-प्रात: 05:36, कानपुर-प्रात: 05:45, पटना-प्रात: 05:27, देहरादून-प्रात: 05:50, गोरखपुर-प्रात: 05:33, लखनऊ-प्रात: 05:43 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:46, काशी-सायं 18:20, कानपुर-सायं 18:32, पटना-सायं 18:12, देहरादून-सायं 18:45, गोरखपुर-सायं 18:20, लखनऊ-सायं 18:30 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 03:36, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 08.13, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:20, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 02:59, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 03:35, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:08, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 03:18 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 13:44, काशी-अप. 13:26, कानपुर-अप. 13:35, पटना-अप. 13:17, देहरादून-अप. 13:35, गोरखपुर-अप. 13:22, लखनऊ-अप. 13:32 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक।
राष्ट्रीय चैत्र 25, शक् संवत् 1945। वैशाख कृष्ण दशमी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 02, प्रविष्टें। रमजान 23, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। वैशाख कृष्ण पक्ष दशमी (10) रात्रि 20:45 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। श्रवण नक्षत्र प्रात: 07:36 बजे तक, तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग प्रात: 06:33 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 03:23 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात शुक्ल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर सायं 18:44 बजे कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) प्रारम्भ सायं 18:44 बजे से, भद्रा प्रात: 10:00 बजे से रात्रि 20:46 बजे तक, सौर (मेष) वैशाख मास प्रारम्भ।
मौसम (Weather): उत्तर भारत पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। मध्य भारत में भी दिन का मौसम साफ होगा।
आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष : सामाजिक संबंधों में सन्तुलित ब्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साति करेंगी।
बृषभ : भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित ब्यवस्था में मन चिन्तित होगा। यात्राएं करनी पड़ सकती है।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कर्क : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
सिंह : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कन्या : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का ऐहशास करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक बिचार ला सकतीं है।
तुला : पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा।
वृश्चिक : सामाजिक गतिबिधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी।
धनु : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।
मकर : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
कुंभ : भावनाओं पर नियन्तण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
मीन : उच्छृंखलता व ब्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
| Tweet![]() |