6 से 12 नवम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 06 Nov 2022 09:10:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 से 12 नवम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


6 से 12 नवम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

वृषभ-इस सप्ताह पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। घरेलू जिम्मेदारियो की पूर्ति में व्यय संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों की ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन पैदा करेगा।

मिथुन-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। आपका सही किंतु स्पष्ट बोलना हानिकारक हो सकता है। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करेगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। नई स्थितियों से प्रतिभा का संचार होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।

कर्क-हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। मन में नई आकाक्षांयें प्रभावी होगी। आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी।   विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रिय होंगे।

सिंह-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न रहेंगे। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे।  सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सुखद स्थिति होगी।

कन्या-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असन्तोष की अनुभूति करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथलपुथल का समय हो सकता है।

तुला-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। जरुरत है तो सिर्फ मनोबल बनाए रखने की। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। वर्तमान में दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण संबंधों में ईगो न पालें। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समय पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।

वृश्चिक-भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। अपनी व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। पूरे सप्ताह परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। वर्तमान ग्रहो की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। घर में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव संभव। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें।
धनु-दूसरों की आलोचना करना या इधर-उधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छवि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। कुछ नये कार्योंं में  ब्यस्तता बढ़ेगी। चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार मे धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से दूर रहें।

मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। हर स्थिति में मिनसारिता बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण योजना की पूर्ति से लोकप्रिय होंगे। सामाजिक संबंधों को प्रभावित न होने दें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है, इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों से निकटता व उनके साथ सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

कुंभ-भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर में व्यय का योग है। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्योंकि आपके ऊपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की  मतानेकता से मन दुखित होगा। आलस्य का त्याग करें।

मीन-इस सप्ताह  मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। ईश्वरीय आस्था से मन शांति का आभास करेगा। आपकी जुझारु प्रवृति हर समस्या का सामना करने में सक्षम है। किसी नई संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। भावनात्मक रुप से एकाकीपन परेशान कर सकती है। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment