शनिवार, 5 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 05 Nov 2022 10:07:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 5 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


शनिवार, 5 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।                    
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।                        
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।  नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। पुरानी बातों को मत सोचें।                   
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है।                    
सिंह : भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिक सरगर्मियां ब्यस्तता बढ़ायेंगी। श्रेष्ठजनों का लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।                
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। सारी समस्याएं खुद ब खुद  सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।        

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।                  
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया परिश्रम सार्थक होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।                  
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये विचारों पर केंद्रित होगा।                    
मकर : आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय हानि की आशंका है।               
कुंभ : जीविका में नये आयाम उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें।                     
मीन : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment