मंगलवार, 11 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

Last Updated 11 Oct 2022 08:56:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 11 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 11 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपकी  नकारात्मक मन: स्थिति प्रगति में बाधक होगी।             
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। काफी दिनों से प्रयासरत महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। दिनचर्या सुधार स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
मिथुन : स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच अपनी अच्छी छबि बनाएंगे।                      
कर्क : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।                  
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन भौतिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा।                  
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।    

तुला : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर-परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा।              
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं का समाधान होगा। किसी नई दिशा में सक्रिय होंगे।                  
़धनु : सगे-संबंधियों के बीच आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पुरानी बातों कों भूल वर्तमान में जीयें।               
मकर : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।  नियोजित प्रयास द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।    
कुंभ : अपने अंदर कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।                  
मीन : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment