9 से 15 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 09 Oct 2022 10:30:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 से 15 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


9 से 15 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा मे लापरवाही न करें। किसी विपरीत लिंग के प्रति आकषर्ण भी तनाव का कारण बन सकता है। ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सबकुछ आपके अनुकूल हो और दुख तो सबके जीवन में आत है आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्योंकि आपके ऊपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। सोमवार व मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुद्धवार व शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय मन को परेशान करेगा।
वृषभ-कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। ईरीय आस्था से मन मे सुख-शान्ती का आभास होगा। रानैतिक सक्रीयता से शासन-सत्ता मे पकड़ मजबूत होगी। अपने हौंसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन मे जागृत होंगी। परिजनों के हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। कार्य क्षेत्र मे व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केन्द्रित करें। संवेदनशील मन  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति मे व्यय के योग है। रविवार व मंगलवार का पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
मिथुन-अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव करायेंगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी नये संवेदना का प्रभाव नये रिश्ते को जन्म देगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दे तो आप इस सप्ताह संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। अरचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बनेगी।  बुद्धवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। पूराने संबंध में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी, परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्य क्षेत्र में विरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें।  

कर्क-अब मौका आ गया है पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा होगा कि पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनावे, अपने व्यवहारकुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार व मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आप में हड़बडी व जल्दबाजी आपके लिए सबसे बड़ी कमी है जिससे आप अकसर नुक्सान उठाते है। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
सिंह-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये-नये उपायों पर केन्द्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं।
कन्या-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। इसे जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा मे चल रहे प्रयत्न सार्थक होगा। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनावे। उच्च स्तरीय व्यक्तियों संबंध बनेंगे। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। आन्तरिक संतुष्टी के लिए नैतिक कर्तव्यो के प्रति सजग होना आवश्यक है। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनैतिज्ञो से निकटता व राजनैति सक्रीयता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। शुक्रवार व शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव।
तुला-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपने मन को सकारात्मक दिशा देवे। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। बिपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण कठिनाईयां संभव। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुद्धवार व बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के चिन्तित होगा।  क्रियाशीलता व प्रगति के ओर अग्रसर करेगा। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार व शनिवार को  परिजनों के व्यवहार से मन दुखित होगा।
वृश्चिक-कुछ नई सफलताएं प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बने तो सफलताओं का आसमान छूने लगेंगे।  जो बीत गई सो बात गई वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में कोई लाभ के आसार बनेंगे। रविवार व सोमवार थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चले। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा जीवन साथी के स्वास्थ्य के कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी।
धनु-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपके छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके अन्दर अदभुत प्रतिभा क्षमता है, जरूरत है तो सिर्फ मनोवल व धैर्य बनाए रखने की।  आपका मन पूरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओत-प्रोत होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा।
मकर-आपको प्रगति के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। परिवार में अपनी कद व गरिमा का ख्याल करते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लावें। कोई महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। अपने आप पर भरोसा रखते हुए कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करें। नई स्थितियां आप में नई प्रतिभाओं का संचार करेगा। कुछ विषम परीस्थितियां आपके कार्य क्षेत्र मे बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा। एक तरफ परिवार  सुखद स्थिति होगी तो दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखद करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केन्द्रित होगा।
कुंभ-इस सप्ताह संघर्ष के साथ-साथ नई सफलताओं के भी आसार है। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष है। नैतिक कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं। सामाजिक संबंधों से अलगाव जैसी स्थिति आप में अवसाद ला सकती है अच्छा होगा कि हर स्थिति में अपनी मिलनसारिता व सामाजिक संबंधों को न प्रभावित होने देवे। रविवार व मंगलवार को परिवार मे कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलो में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।   
मीन-पूरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही है। एक तरफ पारिवारिक वातावरण रह-रहकर छोटे-छोटे कष्टो का अभास होगा परन्तु प्रियजनो के भावनात्म सहयोग से हर परिस्थिति सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। सोमवार व मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौति परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। बुद्धवार व शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment