सोमवार, 18 जुलाई, 2022 का राशिफल

Last Updated 18 Jul 2022 06:19:09 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 18 जुलाई, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 18 जुलाई, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:34, काशी-प्रात: 05:18, कानपुर-प्रात: 05:26, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:27, गोरखपुर-प्रात: 05:13, लखनऊ-प्रात: 05:23 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:19, काशी-सायं 18:50, कानपुर-सायं 19:02, पटना-सायं 18:42, देहरादून-सायं 19:20, गोरखपुर-सायं 18:51, लखनऊ-सायं 19:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 22:58, काशी-रात्रि 21:59, कानपुर-रात्रि 22:45, पटना-रात्रि 22:25, देहरादून-रात्रि 22:55, गोरखपुर-रात्रि 22:33, लखनऊ-रात्रि 22:43 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:18, काशी-प्रात: 08:54, कानपुर-प्रात: 10:06, पटना-प्रात: 09:46, देहरादून-प्रात: 10:13, गोरखपुर-प्रात: 09:53, लखनऊ-प्रात: 10:03 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय अषाढ़ 27, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण पंचमी, संवत् 2079, सौर (कर्क) श्रावण मास की 03, प्रविष्टें। जिलहिज 18, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी (05)प्रात: 08:55 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाभाद्रपद  नक्षत्र अपराह्न 12:23 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग अपराह्न 15:25 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर प्रात:  06:35 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा), बुद्ध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा।    
मौसम: उत्तर मध्य भारत में कई स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं।  दक्षिणी समुद्र तट पर भी भारी वर्षा के प्रबलयोग हैं। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तेज वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होगी। पश्चिमी-दक्षिणी समुद्र तट पर भारी वर्षा के आसार हैं।

मेष: प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विास कायम करें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा।  

भविष्यफल

बृषभ: अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।                      
मिथुन: भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।             
कर्क: बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होता नजर आएगा। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें।
सिंह: परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा।          
कन्या: रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रही है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।  भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं।                 
तुला:  भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी।          
वृश्चिक: जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।            
धनु: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें।             
मकर: सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा। अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वास होगा।  अहम् पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे।          
कुंभ:  परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।   
मीन: प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment