17 से 23 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 से 23 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 17 से 23 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:34, काशी-प्रात: 05:17, कानपुर-प्रात: 05:26, पटना-प्रात: 05:08, देहरादून-प्रात: 05:27, गोरखपुर-प्रात: 05:13, लखनऊ-प्रात: 05:23 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:20, काशी-सायं 06:50, कानपुर-सायं 07:03, पटना-सायं 06:42, देहरादून-सायं 07:20, गोरखपुर-सायं 06:51, लखनऊ-सायं 07:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10:26, काशी-रात्रि 09:59, कानपुर-रात्रि 10:11, पटना-रात्रि 09:51, देहरादून-रात्रि 10:24, गोरखपुर-रात्रि 09:59, लखनऊ-रात्रि 10:09 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:14, काशी-प्रात: 08:54, कानपुर-प्रात: 09:04, पटना-प्रात: 08:45, देहरादून-प्रात: 09:09, गोरखपुर-प्रात: 08:51, लखनऊ-प्रात: 09:01 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय अषाढ़ 26, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 02, प्रविष्टें। जिलहिज 17, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी प्रात: 10:49 बजे तक तदंतर पंचमी तिथि प्रारम्भ। शतभिषा नक्षत्र अप. 13:24 बजे तक तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। सौभाग्य योग सायं 17:48 बजे तक तदंतर शोभन योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से प्रात: 09:10 बजे तक, घृत, धेनु दान, मन्दाकिनी में स्नान, संकल्पादि में प्रयोजनीय वर्षा ऋतु प्रारम्भ।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों सहित उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। मध्य क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार हैं। पश्चिमोत्तर एवं पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी वर्षा संभव।
साप्ताहिक राशिफल
मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। एक तरफ घर में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान दें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्य हल होंगे। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
वृषभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। यह सप्ताह सब कुछ सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुबिधाग्रस्त होंगे। उच्चस्थ संबंधों के बल पर विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु दुबिधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
कर्क-माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। रोजगार में प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय हो सकता है।
सिंह-कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
कन्या-प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों को आकस्मिक लाभ संभव। जल्द ही कठिनाइयां समाप्त होंगी। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होंगे।
तुला-नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
वृश्चिक-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंता बढ़ेगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा संभव। रविवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।
धनु-इस सप्ताह मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। मन को रचनात्मकता में केंद्रित करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। संघर्ष के साथ नई सफलताएं भी मिलेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ पर ध्यान दें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी।
मकर-अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। नैतिक-अनैतिक केबारे में सोचने वाला मन भौतिकता के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं सा घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। परिजनो की बातों को दिल पर मत लें।
कुंभ-किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साहित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मीन-नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार में अपने पद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी यथोचित संबंधों को सौम्य बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। बुधवार एवं शनिवार को अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
| Tweet![]() |