शनिवार, 16 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 16 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() शनिवार, 16 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:33, काशी-प्रात: 05:17, कानपुर-प्रात: 05:25, पटना-प्रात: 05:07, देहरादून-प्रात: 05:26, गोरखपुर-प्रात: 05:12, लखनऊ-प्रात: 05:22 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:20, काशी-सायं 06:50, कानपुर-सायं 07:03, पटना-सायं 06:42, देहरादून-सायं 07:20, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-सायं 07:01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.50, काशी-रात्रि 09.21, कानपुर-रात्रि 09.34, पटना-रात्रि 09.13, देहरादून-रात्रि 09.49, गोरखपुर-रात्रि 09.22, लखनऊ-रात्रि 09.32 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08.07, काशी-प्रात: 07:48, कानपुर-प्रात: 07:58, पटना-प्रात: 07:39, देहरादून-प्रात: 08:00, गोरखपुर-प्रात: 07:44, लखनऊ-प्रात: 07:54 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय अषाढ़ 25, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण तृतीया, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 01, प्रविष्टें। जिलहिज 16, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया अप. 13:27 बजे तक तदनतर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। धनिष्ठा नक्षत्र अप. 15:10 बजे तक तदन्तर शतभिषा नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग रात्रि 20:48 बजे तक तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा समाप्त अप. 13:27 बजे तक, संकष्टी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, मंगल भरणी नक्षत्र में प्रात: 07:56 बजे प्रवेश करेगा, सूर्य की कर्क संक्रान्ति रात्रि 22:56 बजे, संक्रान्ति का पुण्यकाल अगले दिन, कजली तृतीया, स्वर्ण गौरी व्रत।
मौसम : उत्तर मैदानी एवं उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवा के साथ वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी वर्षा संभव। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।
मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। नये लक्ष्य व कुछ नये कार्यों में आपकी ब्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
बृषभ : सामाजिक संबंधों में ब्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधियों के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसे सुधारें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे आसार बनेंगे। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।
कन्या : आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन सुदृढ़ होगा। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ ब्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला : अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बन रहे हैं। अत: इसमें सुधार लायें। एक साथ कई चिंताओ से मन ग्रसित होगा।
वृश्चिक : आवेश में आकर कोई कार्य न करें, अन्यथा हानि की आशंका है। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। प्रिय लोगों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा।
धनु : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
मकर : मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए अपने उच्छृंखल मन पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा।
मीन : आय के नये रास्ते सुलभ होगें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलें।
Tweet![]() |