बृहस्पतिवार, 14 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 14 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 14 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:32, काशी-प्रात: 05.16, कानपुर-प्रात: 05:24, पटना-प्रात: 05:07, देहरादून-प्रात: 05:25, गोरखपुर-प्रात: 05:12, लखनऊ-प्रात: 05:21 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:21, काशी-सायं 06:51, कानपुर-सायं 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-सायं 07:21, गोरखपुर-सायं 06:52, लखनऊ-सायं 07.02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 08.19, काशी-रात्रि 07:47, कानपुर-रात्रि 08:01, पटना-रात्रि 07:39, देहरादून-रात्रि 08:20, गोरखपुर-रात्रि 07.49, लखनऊ-रात्रि 07.59 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05:43, काशी-प्रात: 05:27, कानपुर-प्रात: 05:35, पटना-प्रात: 05:17, देहरादून-प्रात: 05:34, गोरखपुर-प्रात: 05:22, लखनऊ-प्रात: 05:32। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय अषाढ़ 23, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2079, सौर (मिथुन) आषाढ़ मास की 31, प्रविष्टें। जिलहिज 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा रात्रि 20:16 बजे तक तदंतर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 20:17 बजे तक तदन्तर श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ। वैधृति योग प्रात: 08:26 बजे तक तदन्तर विष्कुम्भ योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:15 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में संचरण करेगा।
मौसम : उत्तर के मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वष्रा की आशंका है। मध्य-उत्तर क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी वष्रा होने की संभवना है।
मेष : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
बृषभ : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।
सिंह : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : परिजनों की बीच मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
तुला : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
धनु : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
मकर : मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।
कुंभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है।
Tweet![]() |