शनिवार, 9 जुलाई, 2022 का राशिफल

Last Updated 09 Jul 2022 06:23:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 9 जुलाई, 2022 का राशिफल


शनिवार, 9 जुलाई, 2022 का राशिफल

मेष : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपके गरिमा में वृद्धि होगी।
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
मिथुन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
कर्क : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर अपेक्षाएं रखना हितकर नहीं है। रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।                 
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।          
कन्या : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।
तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।           
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी
क्रियाशीलता बढ़ेगी।              
धनु : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की  समयानुकूल व
सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
मकर : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।          
कुंभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु
चिंतित होंगे।
मीन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment