10 से 16 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 10 Jul 2022 07:00:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 से 16 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरे उत्साह एवं विवेक के साथ काम करें। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए काफी ब्यस्ततापूर्ण समय रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
वृषभ-अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था से मन शांति का आभास करेगा। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।   
मिथुन-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

कर्क-व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। सोमवार एवं  मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे भुला संबंधों को मधुर बनायें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी।
सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता का सहयोग मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बाद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
कन्या-उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। भौतिक सुखा में वृद्धि होगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना की पूर्ति से लोकप्रिय होंगे। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।    
तुला-भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। घर-परिवार में व्यय संभव। आलस्य का त्याग करें।    
वृश्चिक-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें।  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।   
धनु-इस सप्ताह अपके अन्दर अदभुत प्रतिभा है, जरुरत है तो सिर्फ मनोबल व धर्य बनाए रखने की। मर्मस्पर्शी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा।
दूसरों की आलोचना न करें। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।  
मकर-नई स्थितियों से नई प्रतिभा निखरेगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। परिवार में अपने कद का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    
कुंभ-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। इस सप्ताह संघर्ष के साथ-साथ नई सफलताओं के भी आसार हैं। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। अत: इसका पूरा लाभ उठायें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।   
मीन-एक तरफ पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित रहेंगे।  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे ब्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment