सोमवार, 11 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 11 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 11 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:31, काशी-प्रात: 05:15, कानपुर-प्रात: 05:23, पटना-प्रात: 05:05, देहरादून-प्रात: 05:24, गोरखपुर-प्रात: 05:10, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:21, काशी-सायं 18:51, कानपुर-सायं 19:04, पटना-सायं 18:43, देहरादून-सायं 19:22, गोरखपुर-सायं 18:53, लखनऊ-सायं 19:03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 17:03, काशी-सायं 16:31, कानपुर-सायं 16:45, पटना-सायं 16:23, देहरादून-सायं 17:05, गोरखपुर-सायं 16:33, लखनऊ-सायं 16:43 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 03:28, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 03:13, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:21, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 03:03, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 03:20, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:07, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 03:17 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 20, शक् संवत् 1944। आषाढ़ शुक्ल द्वादशी, संवत् 2079, सौर (मिथुन)आषाढ़ मास की 28, प्रविष्टें। जिलहिज 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी (12) पूर्वाह्न 11:13 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र प्रात: 07:50 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 05:15 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात मूल नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग रात्रि 21:02 बजे तक, तदन्तर ब्रह्म योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 05:15 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। सोम प्रदोष वत, जया पार्वती व्रत, श्रावड़े वज्रेये इच्छकाम।
मोैसम: उत्तर मध्य भारत में कई स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों मे भी वर्षा के आसार हैं। दक्षिणी समुद्र तट पर भी भारी वर्षा के प्रबलयोग हैं। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तेज वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होगी। पश्चिमी-दक्षिणी समुद्र तट पर भारी वर्षा के आसार हैं। मध्य भारत में थोड़ी उमस भरी गर्मी रहेगी।
राशिफल
मेष: आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।
बृषभ: बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है।
मिथुन: कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।
कर्क: प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।
सिंह: भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं।
कन्या: सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। बेकार के कायरे में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।
तुला: नई दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं।
वृश्चिक: किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। प्रयासरत क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
धनु: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने प्रयत्न करें।
मकर: लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।
कुंभ: कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है।
मीन: संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है।
Tweet![]() |