मंगलवार, 12 जुलाई, 2022 का राशिफल

Last Updated 12 Jul 2022 06:48:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 12 जुलाई, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 12 जुलाई, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:31, काशी-प्रात: 05.15, कानपुर-प्रात: 05:23, पटना-प्रात: 05:06, देहरादून-प्रात: 05:24, गोरखपुर-प्रात: 05:11, लखनऊ-प्रात: 05:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:21, काशी-सायं 06:51, कानपुर-सायं 07:04, पटना-सायं 06:43, देहरादून-सायं 07:22, गोरखपुर-सायं 06:53, लखनऊ-सायं 07.03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.14, काशी-सायं 05:41, कानपुर-सायं 05:55, पटना-सायं 05:33, देहरादून-सायं 06:16, गोरखपुर-सायं 05.44, लखनऊ-सायं 05.54 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:32, काशी-रात्रि 04:17, कानपुर-रात्रि 04:25, पटना-रात्रि 04:07, देहरादून-रात्रि 04:23, गोरखपुर-रात्रि 04:11, लखनऊ-रात्रि 04:21। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय अषाढ़ 21, शक् संवत् 1944। अषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2079, सौर (मिथुन)आषाढ़ मास की 29, प्रविष्टें। जिलहिज 12, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। ग्रीष्म ऋतु। अषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी प्रात: 07:46 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:00 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:21 बजे तक तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रह्म योग सायं 16:59 बजे तक तदन्तर ऐन्द्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 04:01 बजे से, बुध पुनर्वसु में प्रात: 08:29 बजे प्रवेश करेगा।

मौसम : पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में अच्छी वष्रा संभव। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वष्रा होगी। पश्चिमी-दक्षिणी समुद्रतटीय क्षेत्रों में वष्रा संभव। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी।

मेष : आपका अत्याधिक बोलना हानिकारक होगा।  प्रतिभाओं के बावजूद नकारात्मकता प्रगति में बाधक है। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिकता के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।            
बृषभ : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।
मिथुन : स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। व्यहार कुशलता से संबंध बनेंगे।                      
कर्क : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लायेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।                  
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।                
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का  समाधान करेंगे। नए क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।                        
तुला : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर-परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा।               
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां। संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।                  
धनु : भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। संबंधों में आलोचनात्मक रवैया आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे।               
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा।    
कुंभ : हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यकितित्व के परिचायक बने। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।                
मीन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment