शुक्रवार, 8 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 8 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 8 जुलाई, 2022 का राशिफल |
मेष : भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मिथुन : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।
कर्क : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। इसे सुधारें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी बोलें।
कन्या : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
तुला : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
धनु : शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है।
मकर : कुछ नये संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।
कुंभ : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मीन : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
Tweet![]() |