बृहस्पतिवार, 7 जुलाई, 2022 का राशिफल

Last Updated 07 Jul 2022 01:23:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 7 जुलाई, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 7 जुलाई, 2022 का राशिफल

मेष : भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।

बृषभ : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।  कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कर्क : पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
सिंह : सामाजिक सीक्रयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। बड़ों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

तुला : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। अत: उक्त स्वभाव को सुधारें।
मकर : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। कुछ नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।               
कुंभ : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
मीन : परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment