बुधवार, 25 मई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 25 मई, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 25 मई, 2022 का राशिफल |
मेष : वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयंको उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।
कर्क : परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं असन्तिुष्ट पैदा करेंगी। आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
तुला : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन में स्थान न दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नई व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें।
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें।
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि का एहसास करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें।
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। परिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।
मीन : भावना से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों को बाहरी लोगों से न कहें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।
Tweet![]() |