बृहस्पतिवार, 26 मई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 26 मई, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 26 मई, 2022 का राशिफल |
मेष : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
बृषभ : अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मिथुन : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा।
कर्क : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें।
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव।
कन्या : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति संभव। किसी नये कार्य के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेंगी।
वृश्चिक : गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा।
धनु : नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों के साथ कटु भाषा का प्रयोग न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।
मकर : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कुंभ : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।
मीन : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईष्र्याभाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।
Tweet![]() |