मंगलवार, 24 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 24 May 2022 12:04:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 24 मई, 2022 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।
बृषभ : किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। घर में खुशहाली रहेगी।       
मिथुन : उपस्थित साधनों में संतुष्ट होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा दें। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।             
कर्क :  अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। रोजगार में अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।            
सिंह : निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।  भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बरतें।       

कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  प्रियजनों का सान्निध्य मिलेगा।                
तुला : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।               
वृश्चिक : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।             
धनु : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की अेर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।             
मकर : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी।                  
कुंभ : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कायार्ें को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे।                
मीन : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का  त्याग करें। आवेश में किये निर्णय से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment